फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In Dhar's Tatoh, the DSP urged the youth to stay away from drugs.

Bilaspur News: धार टटोह में डीएसपी ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
In Dhar's Tatoh, the DSP urged the youth to stay away from drugs.
बोले, परिवार से शुरू होनी चाहिए नशे के खिलाफ मुहिम
विज्ञापन

नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक भागीदारी को बताया जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धार टटोह में नशा जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीएसपी मदन धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचाव के उपायों और नशा रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत प्रत्येक परिवार से होनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना जरूरी है, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। उन्होंने नशा रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों और कानून के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल पुलिस या प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अभिषेक ठाकुर, उपप्रधान इंदरपाल ठाकुर, सभी वार्ड सदस्य, स्थानीय नशा निवारण कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य धर्मपाल, पूर्व पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी ख्याली राम, पूर्व वार्ड सदस्य रवि ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य बनीता ठाकुर, महिला मंडल प्रधान जमना ठाकुर, युवक मंडल सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और वरिष्ठजन मौजूद रहे।लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को सही दिशा देने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed