फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   illigaly anount withdrawn from school bank account in bilaspur

जाली हस्ताक्षर कर स्कूल के बैंक खाते से निकाले 25 हजार रुपये

Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
illigaly anount withdrawn from school bank account in bilaspur
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ के सरकारी खाते से जाली हस्ताक्षर कर 25,100 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलघाड़ स्कूल के मुख्याध्यापक श्याम लाल धीमान और टीजीटी नरेश कुमार ने झंडूता थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि स्कूल का मुख्याध्यापक के नाम पर यूको बैंक में खाता है। खाता संख्या 07670110017647 से जाली हस्ताक्षर कर धनराशि निकाली गई है। मुख्याध्यापक श्याम लाल धीमान के अनुसार स्कूल के खाते से पैसे निकालने की जानकारी 11 फरवरी 2021 को पता चल, जब उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की ओर से खाते में ओबीसी छात्रवृत्ति की 6000 हजार रुपये की राशि डाली गई। मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2013 को यूको बैंक झंडूता में खोला गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2018 को बलघाड़ स्कूल में मुख्याध्यापक का कार्यभार संभाला था। उस समय से लेकर 11 फरवरी 2021 तक इस खाते की कोई जानकारी नहीं थी। जब बैंक से पास बुक प्राप्त की तो ज्ञात हुआ कि एक जनवरी 2020 को 25,100 रुपये की निकासी स्कूल की मोहर और पूर्व मुख्याध्यापक के हस्ताक्षर कर निकाली गई है। जबकि पूर्व मुख्याध्यापक 8 फरवरी 2018 को स्कूल से स्थानांतरित हो गए हैं। पुलिस ने 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed