{"_id":"6915cbfd000ffe5ba7001e31","slug":"illegal-mining-is-rampant-in-sir-khad-administration-is-a-mute-spectator-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148319-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर खड्ड में धड़ल्ले से अवैध खनन, प्रशासन मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर खड्ड में धड़ल्ले से अवैध खनन, प्रशासन मूकदर्शक
Thu, 13 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी कार्रवाई न होने पर चक्का जाम की चेतावनी
भदरोग गांव के पास भूमि कटाव बढ़ा, पेयजल योजनाएं और पुल भी खतरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर से महज चार किलोमीटर दूरी पर स्थित भदरोग गांव के पास सीर खड्ड में इन दिनों अवैध खनन जोरों पर है। खड्ड के किनारे सुबह से देर रात तक भारी मशीनों की आवाज गूंजती रहती है। यह खनन इतनी बेखौफी से किया जा रहा है कि मानो प्रशासन और विभागों की आंखों पर पट्टी बंधी हो या फिर विभाग की अनुमति मिली हो।
ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग, पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे चुके हैं। वहीं सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी। लेकिन उसके बाद भी लगातार खनन के कारण खड्ड का स्वरूप पूरी तरह बिगड़ चुका है। तेज कटाव के चलते आसपास की उपजाऊ भूमि खतरे की जद में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कई एकड़ जमीन धीरे-धीरे खड्ड में समा रही है। खड्ड का बहाव अब खेतों की ओर मुड़ चुका है जिससे भविष्य में बरसात के मौसम में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई थी, मगर कई दिन बीत जाने के बावजूद विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि खनन माफिया दिन-रात खड्ड को खोद रहे हैं और कोई भी अधिकारी मौके पर आने की जहमत नहीं उठा रहा। अवैध खनन करने वालों को किसी बड़े रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम खनन कर रहे हैं। भदरोग गांव के एक छोर पर रहने वाले परिवारों का कहना है कि खड्ड का बहाव उनकी जमीनों की तरफ मुड़ गया है, जिससे खेतों में कटाव शुरू हो गया है। बताया कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो आगामी बरसात के दौरान कई मकान जमींदोज होने के कगार पर पहुंच जाएंगे।
सीर खड्ड में हो रहा अवैध खनन न केवल किसानों की जमीनों के लिए खतरा बन गया है, बल्कि इससे क्षेत्र की कई पेयजल योजनाओं पर भी संकट गहराने लगा है। वहीं, कुछ छोटे पुल और कसोहल पुल भी इस लगातार खनन से खतरे की जद में आ सकते हैं। ग्रामीण अजय, सुधीर, रामसिंह, सोहन लाल, वासुदेव, सुरेंद्र, संजीव, दीपक ने बताया कि सीर खड्ड घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की भाग्य रेखा कही जाती है, क्योंकि यह क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की आजीविका और सिंचाई का मुख्य स्रोत है। लेकिन अब अवैध खनन से यह खड्ड खोखली होती जा रही है। जिला खनन अधिकारी हरविंद्र सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई की जाएगी।