फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Illegal mining is going on indiscriminately in Seer Khad.

Bilaspur News: सीर खड्ड में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

Sun, 10 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining is going on indiscriminately in Seer Khad.
-अवैध खनन से पेयजल योजनाओं पर भी खतरा
विज्ञापन

-दिन के समय भी खड्ड में उतर रहे ट्रैक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी से होकर निकलने वाली सीर खड्ड में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्र की भाग्य रेखा मानी जाने वाली सीर खड्ड में हो रहे अवैध खनन से कई पेयजल योजनाओं पर खतरा मंडरा चुका है। पुलिस थाना भराड़ी से करीब पांच से सात किलोमीटर के दायरे में यह खनन हो रहा है।

खनन माफिया इस कदर निडर हो चुके हैं कि अब दिन के उजाले में रेत, बजरी से भरे ट्रैक्टरों को सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। सीर खड्ड पर बेला, तलवाड़, बम्म क्षेत्र में सर्वाधिक खनन हो रहा है। अवैध खनन के कारण हर वर्ष भारी मात्रा में उपजाऊ जमीन का कटाव होता है। खड्डों में गहरे गड्ढे हो गए हैं, फिर भी खनन के कार्य को रोका नहीं जा रहा है। यही हाल रहा तो कई पुल भी खतरे की जद में आ जाएंगे। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत और बजरी निकाले जा रहे हैं। लोगों की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर किस की सय पर ये अवैध खनन का काम चल रहा है। नाममात्र चालान कर औपचारिकता पूरी की जा रही हैं, लेकिन पूर्ण रूप से खनन को बंद करवाने के लिए कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। सीर खड्ड में बेला, बम्म, तलवाड़ में हर समय खड्ड से रेत बजरी निकालते हुए मजदूरों को देखा जा सकता है। सबसे अधिक अवैध खनन का काम बेला, मटयाल, बम्म में हो रहा है। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस समय-समय पर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रात के समय में भी पुलिस गश्त करती है। इस गश्त को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed