{"_id":"6172c773872a582b364980f9","slug":"illegal-kiosks-removed-from-bhaged-chowk-ghaghas-and-salapad-bridge-bilaspur-news-sml388002991","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगेड़ चौक, घाघस और सलापड़ पुल से हटाए अवैध खोखेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगेड़ चौक, घाघस और सलापड़ पुल से हटाए अवैध खोखेे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि भगेड़ चौक, घाघस और सलापड़ पुल से अवैध खोखेे हटा दिए हैं। यह कार्रवाई उच्च न्यायलय के आदेश पर की है। इसके अलावा एनएच किनारे अवैध निर्माण पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इन जगहों पर कोई भी अवैध निर्र्माण न हो।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अवैध निर्माण किए हैं वे खुद ही हटा लें। वे विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने सभी विभागों से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब खोखे या अवैध निर्माण से दुर्घटनाएं होती हैं और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि बिलासपुर के जलमग्न मंदिर को स्थानांतरित कर नए स्थान पर स्थापित करने के लिए भूमि विभाग के नाम करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
मंदिरों को नई जगह स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर विशेषज्ञ का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में एक डंपिग साइट चिन्हित कर अधिसूचित कर दिया है। अन्य उपमंडल में भी ऐसी ही डंपिग साइट को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगेड़ और घुमाणी चौक के रेन शेल्टर के समीप कॉमन सर्विस सैंटर का निर्माण भी किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, जिला योजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, राजस्व अधिकरी देवीराम, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।