फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If you want a job, come to Ghumarwin on the 18th.

Bilaspur News: नौकरी चाहिए तो 18 को आएं घुमारवीं

Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
If you want a job, come to Ghumarwin on the 18th.
संतोषी आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही ले सकते हैं भाग
विज्ञापन

दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अहमदाबाद (गुजरात) प्लांट की ओर से पास आउट और री-अपीयर अभ्यर्थियों के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। संस्थान की प्रधानाचार्या ओपी शर्मा ने बताया कि इसके लिए लिखित परीक्षा 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगी। प्लेसमेंट ड्राइव में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है। मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर और पीपीओ ट्रेड के पास अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ वार्षिक परफॉर्मेंस बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा 12 माह की अप्रेंटिसशिप के दौरान 21,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। अभ्यर्थियों को सब्सिडी दर पर भोजन और आवास, यूनिफॉर्म, पीपीई किट और सेफ्टी शूज समेत कंपनी पॉलिसी के अनुसार छुट्टियों की सुविधा भी मिलेगी। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपडेटेड रिज्यूम या बायोडाटा, 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। प्रधानाचार्या ने पात्र अभ्यर्थियों से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed