फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If there are symptoms of pneumonia, immediately get checked by a doctor: Dr. Bhupendra

निमोनिया के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से कराएं जांच : डॉ. भूपेंद्र

Thu, 07 Dec 2023 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
If there are symptoms of pneumonia, immediately get checked by a doctor: Dr. Bhupendra
- क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व निमोनिया दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में विश्व निमोनिया दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने की।
डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी और सांस की समस्या 5 साल तक के बच्चों में होना काफी सामान्य है। कुछ स्थितियों में सांस की ये समस्या निमोनिया के कारण भी हो सकती है, जिस पर गंभीरता से ध्यान रखना आवश्यक है। निमोनिया फेफड़े का संक्रमण है जो खांसने, छीकने, छूने या कीटाणुयुक्त हवा में सांस लेने के कारण फैलता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसके कारण कई बार मौत भी हो सकती है। निमोनिया संक्रमण की स्थिति में एक या दोनों फेफड़ों में वायु की थैलियां में सूजन आ जाती है। यदि किसी व्यक्ति को इसके लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके लक्षण सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द होना, खांसी के साथ बहुत अधिक कफ आना, थकान, बुखार, पसीना और कंपकंपी वाली ठंड लगना, जी मिचलाना, उल्टी या दस्त की समस्या होना है। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि निमोनिया पर जागरुकता अभियान साल 2009 से लगातार चलाया जा रहा है। समय पर उपचार न मिलने पर संक्रमण के बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। छोटे बच्चों को अपने नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र पर 6 सप्ताह पर पहला पीसीबी टीका, 14 सप्ताह पर दूसरा टीका और 9 माह पर बूस्टर टीका अवश्य लगाना चाहिए। इससे बच्चों को निमोनिया से बचाया जा सकता है।

इनसेट
भावना और सीता देवी रही प्रथम
कार्यक्रम में निमोनिया रोग पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भावना, दूसरे स्थान पर जयंती और तीसरे स्थान पर अनामिका रही। वहीं दस्त रोग पर भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पहले स्थान पर सीता देवी, दूसरे स्थान पर गीता, और तीसरे स्थान पर संगीता रही। विजेताओं को ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक निभा शर्मा, कांता देवी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कल्पना, मनीषा और केयर कंपेनियन को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed