फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If demands are not met, we will be forced to go on indefinite strike: CITU

मांगे पूरी न होने पर मजबूर होकर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल : सीटू

Sat, 27 Dec 2025 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met, we will be forced to go on indefinite strike: CITU
एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन बिलासपुर  दूसरे दिन अपनी मांगों को लेर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
दूसरे दिन में एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल बीएमओ के खिलाफ लगाए जमकर नारे
बीएमओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिले के 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर बिलासपुर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकाल हड़ताल जा सकते हैं। इसका खामियाजा सरकार, श्रम विभाग और प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।

सीटू संबंधित यूनियन की ओर से इस हड़ताल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। दूसरे दिन भी सभी कर्मचारियों ने सुबह 11:30 बजे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। जिला अध्यक्ष सीटू लखन पाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को घुमारवीं अस्पताल के बीएमओ ने दो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है, जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह आज का मामला नहीं है, पिछले कई महीनों से घुमारवीं बीएमओ 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों के साथ प्रताडऩा कर रहे हैं। यूनियन मांग करती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करें और श्रम कानून को भी लागू करें। कंपनी ने सरकारी नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, सभी प्रकार की छुट्टियां, वाहनों की मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, बीमारी के दौरान पूरा वेतन देने, हाईकोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों का पालन नहीं किया तो उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। जिला में इस समय 108 के 16 एंबुलेंस और 102 के 6 एंबुलेस ठप हैं। एंबुलेंस की सुविधा न होने पर लोग टैक्सियों में जाने को मजबूर हुए। इस मौके पर महासचिव सीटू विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed