{"_id":"68b04a1f51e827221c099519","slug":"if-a-student-is-a-victim-of-sexual-harassment-inform-the-teachers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-143265-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्रा यौन उत्पीड़न का शिकार होती है तो अध्यापकों को बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्रा यौन उत्पीड़न का शिकार होती है तो अध्यापकों को बताए
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थी। संवाद
झंडूता कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सेमिनार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वीरवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से एक दिवसीय सेमिनार का हुआ, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ठाकुर ने की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।
प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शालिनी ने भी छात्राओं से व्यक्तिगत स्वच्छता को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने और स्वयं को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इस अवसर पर डॉक्टर रेखा शर्मा और प्रोफेसर अर्चना शर्मा ने भी छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और सशक्त महिला बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया कि कहीं पर यदि कोई छात्रा यौन उत्पीड़न या घरेलू हिंसा का शिकार होती है तो उसे लज्जित महसूस करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह खुलकर अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकती है ताकि महिला प्रकोष्ठ द्वारा उसकी समस्या का समाधान किया जा सके।