फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   IC Jaswal, who became a judge in Punjab, honored

Bilaspur News: पंजाब में न्यायाधीश बनीं आईसी जसवाल काे किया सम्मानित

Thu, 26 Oct 2023 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
IC Jaswal, who became a judge in Punjab, honored
-बिलासपुर के मंडी माणवा से संबंधित है आईसी जसवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बिलासपुर की आइसी जसवाल को पंजाब में न्यायाधीश बनने पर सम्मानित किया।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस होनहार बेटी को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का चित्र, संविधान की प्रस्तावना और उपहार दिए। आइसी जसवाल पुत्री रणजीतसिंह जसवाल न्यायिक परीक्षा में प्रथम स्थान ग्रहण करके पंजाब में जज नियुक्त हुई हैं। मोर्चा के जिला प्रधान सीता राम कौंडल ने कहा कि जिले की ग्राम पंचायत नौणी की 24 वर्षीय आइसी जसवाल ने न्यायिक सेवाएं पंजाब की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आइसी जसवाल पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीजीआई चंडीगढ़ स्वर्गीय रणजीत सिंह जसवाल की बेटी हैं और स्वर्गीय राम सिंह सेवानिवृत्त कला अध्यापक की पौत्री हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बेटी आइसी जसवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के प्रधान सीताराम कौंडल, जिला मंडी के प्रधान तेज लाल चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह, संयुक्त सचिव कर्म सिंह, सरकाघाट इकाई के महासचिव रणजीत सिंह, एनसी भारद्वाज, डॉक्टर रविंद्र कुमार, राम दयाल, तेज सिंह, बर्फी देवी, मोहन सिंह, कुलदीप कुमार, मंडी जिला प्रधान टीएल चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed