{"_id":"642d6dcdc3179b321909c394","slug":"i-had-never-thought-even-in-my-dreams-that-i-would-be-the-chief-guest-at-the-fair-where-the-hawker-was-set-up-ishant-jaswal-bilaspur-news-c-19-1-112008-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां मुख्यअतिथि बनूंगा : इशांत जसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां मुख्यअतिथि बनूंगा : इशांत जसवाल
Wed, 05 Apr 2023 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस मेले में रिश्तेदारों के साथ रेहड़ी लगाया करता था, एक दिन उसी मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करूंगा। यह सब घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी की पहल के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने मुझे ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में मुख्यअतिथि बनने का मौका दिया। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। यह बात घुमारवीं जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ करते समय चंबा में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर आईएएस इशांत जसवाल ने कहीं।
विज्ञापन
घुमारवीं में हर वर्ष 5 से 9 अप्रैल तक होने वाले जिलास्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम के साथ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल मौजूद रहे। इशांत ने कहा कि यह उपलब्धि नहीं मैं इसे उत्तरदायित्व समझूंगा। जनता ने जो सम्मान और प्यार दिया है उसे हमेशा याद रखूंगा और अपने कार्यकाल में जो भी निर्णय होंगे वो पूरी जिम्मेदारी के साथ लूंगा। इस मौके पर घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इससे पहले मेला आयोजन समिति द्वारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मेला मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। वहीं खूंटी गाड़कर मेले का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में उपस्थित सभी लोगों को रंग बिरंगी पगड़ियां पहनाई गईं। शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ शिव मंदिर से शुरू हुई जो बाजार गांधी चौक से होती हुई मेला स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के दौरान शहर को रंग बिरंगी लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों और विभिन्न महिला मंडल सदस्यों द्वारा समूह गान, नृत्य, भंगड़ा के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मुख्यअतिथि इंशात जसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पुरानी धरोहर हैं, जिन्हें संजोए रखना हमारा दायित्व बनता है। इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। भरोसा रखो तो निश्चित ही कामयाबी हासिल होती है। इस इस अवसर पर मुख्य रूप से उपमंडलाधिकारी राजीव ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद अश्वनी रतवान, राकेश कुमार, कपिल शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान सहित कई लोग मौजूद रहे।