फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Husband and mother in law arrested in newly wed lady's suicide case in Dardehra village

मृतिका के भाई की शिकायत पर पति और सास गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश

Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Husband and mother in law arrested in newly wed lady's suicide case in Dardehra village
भराड़ी (बिलासपुर)। पंतेहड़ा पंचायत के दरदेहड़ा गांव में शुक्रवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को मृतका के भाई ने मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि उसकी बहन की मौत का कारण उसका पति और सास हैं। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की सास और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को दरदेहड़ा गांव की 28 वर्षीय कुसुम लता का शव घर में रस्सी से लटका मिला था। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य धूप में बैठे थे, तब कुसुम लता घर के काम कर रही थी।

मृतका की ननद कुछ सामान लेने के लिए जब कमरे में आई थी तो कुसुमलता का शव रस्सी से लटका हुआ देखा। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर उक्त मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed