फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hunger strike from 16 if Commission is not made

स्वर्ण आयोग न बना तो 16 से अनशन

Wed, 14 Apr 2021 04:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike from 16 if Commission is not made
बिलासपुर। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के बैनर तले क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन देवभूमि क्षत्रिय संगठन, अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण सभा, राजपूत महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान सामान्य वर्ग संयुक्त मंच अध्यक्ष युवा रूमित सिंह ठाकुर, बिलासपुर के प्रदेश संगठन मंत्री विजय चंदेल, प्रचार मंत्री योगेश ठाकुर, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डीडी शर्मा और जितेंद्र राजपूत, अनिल ठाकुर, विशाल गुप्ता, राजेश ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर शामिल रहे। इन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल 15 अप्रैल तक जारी रहेगी और अगर राज्य सरकार 15 अप्रैल तक स्वर्ण आयोग का गठन नहीं करती है तो 16 अप्रैल से अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने अगर इसके बावजूद कोई फैसला नहीं किया तो 20 अप्रैल को सारे हिमाचल से हजारों की संख्या में लोग शिमला आंदोलन के साथ सचिवालय घेराव करेंगे। रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक स्वर्ण आयोग का गठन नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed