फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hunger strike enters seventh day; BJP warns government it will intensify the agitation.

Bilaspur News: सात दिन से अनशन, भाजपा ने सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike enters seventh day; BJP warns government it will intensify the agitation.
घुमारवीं में क्रमिक अनशन पर बैठे भाजपा के नेता और अन्य। स्रोत: भाजपा
राजेंद्र गर्ग बोले- जनहित के मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से लेना होगा, मांगें नहीं मानीं तो बढ़ेगा संघर्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश न करे। सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का आंदोलन नहीं रह गया है, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आम लोगों की भावनाएं भी इससे जुड़ रही हैं। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। शांतिपूर्ण तरीके से मांगें उठाने वालों पर दबाव बनाने के बजाय सरकार को समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन से जारी क्रमिक अनशन सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है। कार्यकर्ताओं का धैर्य टूटने के बजाय उनका संकल्प और मजबूत हो रहा है। सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी न समझे। यदि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। संबंधित मांगों पर ठोस निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed