फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hundreds of farmers left for Delhi

दिल्ली को रवाना हुए सैकड़ों किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers left for Delhi
बिलासपुर में दिल्ली जाने से पहले नैनीताल हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों किसान सोमवार को कार व ट्रैक्टर से रवाना हुए। किसानों ने दिल्ली जाने से पहले नैनीताल हाईवे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय क्षेत्र के अलावा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के सैकड़ों किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नैनीताल हाईवे स्थित नगर में केमरी तिराहे स्थित एक बंद पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। इसके बाद किसान संघर्ष समिति संयोजक अमरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में करीब 15 से अधिक वाहन अलग-अलग रास्तों से दिल्ली को चले गए। दिल्ली जाने से पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हाईवे पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत सिंह ढिल्लो, सपा नेता संतोष कुमार शर्मा, सुखविंद्र सिंह चीमा, हाजी अताउर्रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed