{"_id":"bd8cd2c61655afcd712b46bdfcfff4a9","slug":"hrtc-started-buses-in-distric-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रूटों पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रूटों पर चलेंगी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के कई बंद रूटों पर एचआरटीसी बसें चलेंगी। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। बिलासपुर डिपो को दस नए चालक मिलने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
चालक मिलने से डिपो में बंद पड़े कई बस रूटों पर दोबारा बसें चलाई जाएंगी। निगम ने प्राथमिकता के आधार पर कुछ रूटों पर बसें चलाने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
इससे जिला के कई ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो में पिछले लंबे समय से चालकों की कमी चल रही थी। इसके चलते कई बस रूट बंद हो गए थे और कई रूट प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
इससे जिला भर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निगम के बिलासपुर डिपो में लगभग 115 रूटों पर बसें चलती हैं। लेकिन, चालकों की कमी के कारण निगम की कई बसें खड़ी हो र्गइं थी। कई बस रूट प्रभावित हो रहे थे।
इससे दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था। बस रूट बंद और प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन, अब दोबारा रूटों पर बसों के चलने के बाद हजारों लोगों की दिक्कतें हल होंगी। चालकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है।
घुमारवीं बद्दी रूट बस सेवा शुरू
निगम ने फिलहाल घुमारवीं-बद्दी रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। इससे जिला के लोगों को औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिला है। इससे खासकर यहां काम करने वाले युवा लाभान्वित हो रहे हैं। जबकि बिलासपुर से गाह-घोडी और बिलासपुर से थुराण रूट सहित अन्यों रूटों पर भी निगम शीघ्र बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।
बिलासपुर डिपो में नए चालक ज्वाइनिंग कर रहे हैं। निगम बंद बस रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू कर रहा है। बंद और प्रभावित रूटों पर बसें शीघ्र चलेंगी। संतोष कुमार, मंडलीय प्रबंधक बिलासपुर।