फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC bus goes out of control on Bilaspur-Dharamshala route

Bilaspur News: बिलासपुर-धर्मशाला रूट पर एचआरटीसी बस हुई अनियंत्रित

Sat, 28 Mar 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus goes out of control on Bilaspur-Dharamshala route
बिलासपुर-धर्मशाला रूट पर घंडालवीं के पास हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस। स्रोत: जागरूक पाठक
बस में सवार 10 यात्रियों को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर से धर्मशाला जा रही यह बस घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा काफी भयावह था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, बस रोजाना सुबह 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना होती है। शनिवार को भी बस अपने निर्धारित रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। जैसे ही बस घंडालवीं के समीप पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार के चलते बस सड़क किनारे बनी नाली को पार करते हुए खेतों में जा पहुंची। हादसे के समय बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस के अचानक अनियंत्रित होने और खेतों में पहुंचने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जोरदार झटके के कारण 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तुरंत दूसरी बस का प्रबंध किया गया, जिसके माध्यम से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन में तकनीकी खराबी से नियंत्रण हटना हादसे की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed