फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HRTC bus and canter collide, driver injured

Bilaspur News: एचआरटीसी की बस और कैंटर में टक्कर, चालक घायल

Thu, 05 Jan 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus and canter collide, driver injured
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के पास तीखे मोड़ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम और कैंटर (टेंपो) में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में कैंटर चालक घायल बुरी तरह घायल हो गया है। बस के सामने का शीशा टूट गया है। कैंटर का भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि बस मे बैठे सभी सवारियां बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को दिल्ली से धर्मपुर जा रही एचआरटीसी की बस की सामने से आ रहे एक कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायल कैंटर चालक को सीएससी स्वारघाट लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एफआरयू नालागढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल चालक की टांग में गंभीर चोट लगी है। घायल चालक की पहचान नरेश कुमार, निवासी गांव नूरपुर, जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी शेर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed