फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPV vaccination is mandatory for daughters to prevent cervical cancer: Dharmani

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अनिवार्य : धर्माणी

Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination is mandatory for daughters to prevent cervical cancer: Dharmani
जिले में 2735 किशोरियों के टीकाकरण का है लक्ष्य ,अब तक 788 का हो चुका है टीकाकरण
विज्ञापन

-एम्स सहित जिले भर में बनाए गए हैं 31 टीकाकरण केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अभिभावकों से आह्वान किया है कि जिनकी बेटियों की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है, वे उन्हें अवश्य एचपीवी वैक्सीन लगवाएं, ताकि भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। सरकार ने किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के रूप में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 14-15 आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सर्जरी के दौरान सर्वाइकल कैंसर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से घुमारवीं क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह इस प्रकार के मामले दर्ज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यदि 14-15 वर्ष की आयु में ही एचपीवी टीकाकरण कर दिया जाए, तो यह संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। इस दृष्टि से एचपीवी टीकाकरण अभियान किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दृष्टि महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिला बिलासपुर में 19 अप्रैल तक कुल निर्धारित लक्ष्य 2735 के मुकाबले 788 किशोरियों का एचवीपी टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें मारंकड चिकित्सा खंड के अंतर्गत 189, घुमारवीं में 260, झंडूता में 222 तथा श्री नैना देवी जी चिकित्सा खंड में 117 किशोरियों का टीकाकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि गत दिवस जिला में कुल 96 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से एम्स बिलासपुर सहित सभी 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण सत्र सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार रविवार को विशेष सत्र आयोजित किये जाएंगे जिसकी सूचना पहले ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। साथ ही जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों से आह्वान किया है कि वह एचपीवी टीकाकरण को लेकर आने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का भी सहयोग करें ताकि निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed