फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPU's examination controller conducted a surprise inspection of Ghandalvin College.

Bilaspur News: एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक ने किया घंडालवीं कॉलेज का औचक निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
HPU's examination controller conducted a surprise inspection of Ghandalvin College.
केंद्र के सुचारू संचालन, परीक्षा संबंधी सभी प्रशासनिक दस्तावेजों की जांच
विज्ञापन

कॉलेज की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, पारदर्शी परीक्षा संचालन पर जताया संतोष


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्यामलाल कौशल ने राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महाविद्यालय में चल रही स्नातक स्तर की परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को परखने के लिए किया गया।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम लाल कौशल ने सायंकालीन सत्र के दौरान कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र के सुचारू संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग प्रक्रिया, निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्रों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और परीक्षा संबंधी समस्त प्रशासनिक दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इससे पूर्व प्रातःकालीन सत्र में विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम के सदस्य प्रो. विजय कुमार शर्मा ने भी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने अनुशासन और परीक्षा संचालन की बारीकियों का जायजा लिया। दोनों ही अधिकारियों ने महाविद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, पारदर्शी परीक्षा संचालन और विश्वविद्यालय के नियमों के पालन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा, परीक्षा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed