फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HP Shiva Project will change the fate of farmers

Bilaspur News: एचपी शिवा प्रोजेक्ट से बदलेगी किसानों की तकदीर .

Sun, 10 Nov 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
HP Shiva Project will change the fate of farmers
- सुन्हाणी के 120 बीघा में फलदार पौधों की होगी प्लांटेशन
विज्ञापन

- विकासखंड झंडूता में उद्यान विभाग की पहल
- बागवानी से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं(बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की सुन्हाणी पंचायत के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ी पहल की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 120 बीघा जमीन का चयन कर उद्यान विभाग ने उसमें अनार, अमरूद, लीची और संतरा जैसे उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे लगाने की योजना बनाई है।

रविवार को आयोजित बैठक में किसानों को इस परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्हें बागवानी के माध्यम से आर्थिक लाभ कमाने के प्रति जागरूक किया गया। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने बैठक में किसानों को बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से लगाए गए फलदार पौधे बिलासपुर जिले के बागवानों की स्थिति को पहले से अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत उद्यान विभाग ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर किसानों को बागवानी के प्रति प्रेरित कर रहा है। इससे उन्हें अधिक आमदनी मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. ठाकुर ने बताया कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट का दायरा पहले 600 हेक्टेयर था, जिसे अब बढ़ाकर 1200 हेक्टेयर कर दिया गया है। इस विस्तार के तहत जिले में अनार, अमरूद, लीची और संतरा के उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की प्लांटेशन की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जिले में बागवानी के क्षेत्र को बढ़ावा देना और किसानों को प्रोजेक्ट का अधिकतम लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारी अरविंद गौतम, रमेश कुमार कौंडल, सुरेंद्र कौशल, राजेश कौशल, बलिराम, ओंकार चौधरी और कृष्ण दयाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मार्च में शुरू होगी प्लांटेशन
बैठक के दौरान किसानों को बताया गया कि प्लांटेशन कार्य शुरू करने से पहले उन्हें एक किसान समिति का गठन करना होगा। इस समिति के माध्यम से जमीन को समतल करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मार्च में फलदार पौधों की प्लांटेशन शुरू की जाएगी। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा सके।


इनसेट
विभाग का लक्ष्य है किसानों को सशक्त बनाना
बिलासपुर में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत उद्यान विभाग का लक्ष्य किसानों को बागवानी के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विभाग इस प्रोजेक्ट के आगामी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत अन्य फल प्रजातियों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। इससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed