फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HP Shiva app will be prepared for gardeners

Bilaspur News: बागवानों के लिए तैयार किया जाएगा एचपी शिवा ऐप

Thu, 25 Jul 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
HP Shiva app will be prepared for gardeners
-दक्षिण कोरिया और आंध्र प्रदेश के विशेषज्ञों ने किया जिले में निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना के तहत दक्षिण कोरिया से डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ ग्येगेओं और आंध्र प्रदेश से विजय तलपड़े बिलासपुर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना को लेकर चर्चा की और बागवानों के लिए ऐप शुरू करने बारे सुझाव मांगे।

दोनों विशेषज्ञों ने बुधवार को तलवाड़ा और लंझता क्लस्टर में जाकर बागवानों के बगीचे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों से यह पूछा कि उन्हें ऐप में क्या-क्या चाहिए। वहीं वीरवार को उप निदेशक उद्यान विभाग बिलासपुर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. संजय गुप्ता उप निदेशक उद्यान जिला मंडी ने की। इस बैठक में बागबानों से डिजिटल एग्रीकल्चर के बारे में चर्चा की। कार्यशाला में बागवानों को बताया गया कि ऐप के माध्यम से वह फलदार पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें वार्षिक और मासिक उद्यान कैलेंडर भी होगा। इसके अलावा उर्वरक मात्रा की जानकारी भी इसमें मिलेगी। जिला परियोजना निदेशक डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि यह टीम शुक्रवार को प्रदेश परियोजना निदेशक डॉ. देविंदर सिंह ठाकुर के साथ शिमला में बैठक करेगी और ऐप बनाने की तैयारी करेगी। इस मौके पर कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर से पांच-पांच प्रगतिशील बागवान शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed