फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   How old are those days, when a man saw a woman, she used to come running to him

Bilaspur News: हूण किती रहिया भला सै पुराणा जमाना, तजे मर्दा जो देखी के घुंड पाई लैंदी थी जनाना

Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
How old are those days, when a man saw a woman, she used to come running to him
लेखक संघ बिलासपुर की समैला में हुई मासिक बैठक एवं संगोष्ठी में उपस्थित साहित्यकार व अन्य। स्रोत
समैला गांव में हुई लेखक संघ बिलासपुर की मासिक बैठक एवं संगोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लेखक संघ बिलासपुर की मासिक बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन कुठेड़ा पंचायत के गांव समैला में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान डॉ. रविंद्र ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी ने मुख्यातिथि और पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह व गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. लेख राम शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधान डॉ. रविंद्र ठाकुर और भूपेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उसके बाद विभिन्न कवियों और लेखकों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ. अनेक राम संख्यान ने ऊच्चियां धारां पर बरया एहड़ा पाणी, केशव शर्मा ने हूण किती रहिया भला सै पुराणा जमाना, तजे मर्दा जो देखी के घुंड पाई लैंदी थी जनाना, शीला सिंह ने हमने प्रतिबंध नहीं माने, रविंद्र ठाकुर ने दूर देश से पंछी आया, सुनील शर्मा ने पहले बड़ा हुंदा था प्यार, भीम सिंह नेगी ने यशोदा तेरा लला, प्रवीण शर्मा ने दीप जलाना कहां मना है, बाबू राम धीमान ने शिकवा करें किससे रचना प्रस्तुत की। देवेंद्र ठाकुर ने बेटी अपनी बहू पराई, धर्म चंद धीमान ने तैं क्या कमाया मुईया बदला रेया पाणिया, बृजलाल लखनपाल ने मेरिये नमाणिये जिंदे, शमशेर सिंह चंदेल ने धरती के आभूषण पेड़, निर्मला ठाकुर ने घर आंगन सब चमक उठे हैं, रचना चंदेल ने हां मैंने माना अहिंसा परम धर्म है, एनआर हितैषी ने आओ पीकर देखें कैसा मजा आता है, रेखा चंदेल ने कजो आये सुनहरी पग्गा, बीरबल धीमान ने चिट्टे नशे ते व्यू चली जाणा रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

डॉ. लेखराम शर्मा ने कियां होई गई बुद्धि भ्रष्ट, हेमराज शर्मा ने व्यवहार की ताकत है, रविंद्र साथी ने सत्ते पाणियें धोया, डॉ. प्रकाश चंद ने इक-इक पेड़ जरूर लगावा, प्रीति शर्मा मधु ने बंधी सरगम तुमसे जो, द्वारका प्रसाद शर्मा ने देश के रक्षक भक्षक बने हैं, भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बाप और बैल आदि कविताएं सुनाकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर करण चंदेल, जसवंत सिंह चंदेल, डीआर चौहान,अथर्व टीकरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed