फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   how are you councilor

Bilaspur News: कैसा हो पार्षद

Fri, 15 May 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
how are you councilor
कैसा हो पार्षद का फोटो गुंजन गुप्ता
स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे
विज्ञापन




पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और ट्रैफिक व्यवस्था को प्राथमिकता दे। बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में जाम की समस्या कम करने के लिए उचित पार्किंग और यातायात प्रबंधन जरूरी है। साथ ही गलियों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई से लोगों को बेहतर माहौल मिल सकेगा। जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का समय पर समाधान होना भी जरूरी है। - गुंजन गुप्ता, वार्ड 4 बिलासपुर



---------



महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधाओं को मिले प्राथमिकता



एक जिम्मेदार पार्षद को महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। वार्ड में स्ट्रीट लाइट, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षित रास्ते और सार्वजनिक सुविधाएं बेहतर हों। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिले और जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचे। पार्षद का व्यवहार सरल हो। जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना भी जरूरी है। - राहुल ठाकुर, वार्ड 7 बिलासपुर
विज्ञापन




-----------



शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दे पार्षद



पार्षद ऐसा होना चाहिए जो युवाओं और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर काम करे। वार्ड में लाइब्रेरी, वाई-फाई, ऑनलाइन सेवाओं और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा मिलना चाहिए। इसके साथ ही खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहन दिया जाए ताकि युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। - आकाश ठाकुर, वार्ड 2 बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------



जनता के सुझाव सुनकर विकास कार्य करे पार्षद



अच्छा पार्षद वही है जो जनता की राय लेकर विकास योजनाएं तैयार करे। वार्ड में सड़क, नालियां, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं पर लगातार काम हो। विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। जनता के बीच नियमित संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान ही एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान है।- तुषार, वार्ड 4



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed