फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Housewives and common consumers expressed happiness over the reduction in the prices of dairy products.

Bilaspur News: डेयरी उत्पादों के दाम कम होने से गृहिणियों, आम उपभोक्ता ने जताई खुशी

Mon, 22 Sep 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Housewives and common consumers expressed happiness over the reduction in the prices of dairy products.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
बोले जीएसटी के इस बदलाव से त्योहारों के समय घरेलू बजट पर संतुलन बनाने में होगी आसानी
विज्ञापन

ब्यास धेनु डेयरी ने भी अपने प्रमुख उत्पादों के रेट घटाकर उपभोक्ताओं को दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए त्योहारों से ठीक पहले बड़ी राहत मिली है। सरकार की ओर से दूध, घी, पनीर और मक्खन जैसे आवश्यक डेयरी उत्पादों पर जीएसटी दरों में कटौती किए जाने के बाद बाजार में इसका असर दिखने लगा है। जिले की ब्यास धेनु डेयरी ने भी अपने प्रमुख उत्पादों के रेट घटाकर उपभोक्ताओं को सीधी राहत दी है।
व्यास धेनु पनीर फुल फैट 200 ग्राम के 85 से 80 रुपये, पनीर फुल फैट 1 किलो के 385 से 365 रुपये, पनीर फुल फैट 5 किलो के 1900 से 1800 रुपये, पनीर लो फैट 1 किलो के 310 से 295 रुपये, पनीर लो फैट 5 किलो के 1500 से 1425 रुपये, घी 1 लीटर के 850 से 790 रुपये, मक्खन 1 किलो के 700 से 650 रुपये दाम किए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बदलाव से त्योहारों के समय घरेलू बजट पर संतुलन बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इनसेट
आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि घर का बजट संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। पनीर और घी जैसे उत्पाद हर घर में ज़रुरी हैं। इनके दाम घटने से खर्च में थोड़ी राहत मिलेगी। त्योहारों पर जब खपत बढ़ती है, तब यह बदलाव और भी फायदेमंद होगा। - रेखा,गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हर महीने रसोई का खर्च पहले ही सैलरी का बड़ा हिस्सा खा जाता है। बच्चों को पनीर और मक्खन बहुत पसंद है, लेकिन दाम ज़्यादा होने से कई बार सोचना पड़ता था। अब रेट कम होने से हम बिना झिझक यह सामान खरीद पाएंगे। यह कदम परिवार के लिए वाकई राहत वाला है। सरकार का फैसला सराहनीय है।
बिमला,गृहिणी
इनसेट
महंगाई ने जेब ढीली कर रखी थी। पनीर और घी जैसे सामान अब थोड़े सस्ते हुए हैं तो यह सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालेगा। कम से कम रोजमर्रा की जरूरतों में कुछ बचत हो सकेगी। सरकार और डेयरी कंपनी का यह फैसला बहुत सराहनीय है।
विशाल शर्मा,आम उपभोक्ता
इनसेट
हम जैसे मध्यमवर्गीय लोगों के लिए हर रुपये की अहमियत है। बटर, पनीर और घी के रेट कम होना वाकई बड़ी राहत है। पहले त्योहारों में अतिरिक्त खर्च के लिए सोचना पड़ता था, अब थोड़ी आसानी होगी। यह बदलाव आम उपभोक्ता के जीवन को सीधे प्रभावित करता है। - सुषमा कुमारी, गृहिणी
इनसेट
रसोई में हर दिन पनीर, बटर और घी की ज़रूरत पड़ती है। महंगाई की वजह से पहले अक्सर कम मात्रा में खरीदना पड़ता था। अब दाम घटने से मनचाही मात्रा में सामान लेना आसान होगा। यह बदलाव घर के बजट को संतुलित करने में बड़ी मदद करेगा।
राजपाल उप्पल, उपभोक्ता
इनसेट
हम जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत ज़रूरी होता है। डेयरी उत्पादों के दाम कम होना सीधे तौर पर राहत देने वाला है। अब त्योहारों के समय या रोजमर्रा की खरीदारी में इतनी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह फैसला स्वागत योग्य है।

दुर्गा दास, आम उपभोक्ता

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed