फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Houses will be illuminated on Diwali with candles made by disabled children

Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों की बनाई मोमबत्ती से दिवाली पर रोशन होंगे घर

Sat, 14 Oct 2023 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Houses will be illuminated on Diwali with candles made by disabled children
-चेतना संस्था में दिवाली की तैयारियों में जुटे बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसापुर। चेतना संस्था के दिव्यांग बच्चों ने दिवाली के लिए अपने हाथों से दीये, मोमबत्ती, रुई बत्ती, मालाएं, गिफ्ट पैक,मिठाई के डिब्बे तैयार किए हैं। बच्चों ने इस सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान संस्थान की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और कलाकारी के लिए बच्चों और अध्यापिकाओं की सराहना की।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्ती से दीपावली पर लोगों के घर रोशन होंगे। बच्चों ने शिक्षण प्रबंधक के सहयोग से कई प्रकार की रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाई हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा के साथ अपने हुनर से मोमबत्ती बनाकर लोगों के घरों में उजियारा फैला रहे हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के हुनर का हर कोई कायल है। मोमबत्ती से होने वाली आय बच्चों को त्योहार पर उपहार देगी। दिवाली के मौके पर यह बच्चे दो महीने पहले ही मोमबत्ती और दिया बनाने में जुट जाते हैं। इन बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्ती को खरीदने के लिए चंडीगढ़ और आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों को कहना है कि उन्हें बहुत खुशी होती है कि वह इस स्कूल से मोमबत्ती और खरीदकर ले जाते हैं। इस मौके पर संस्थान के निर्देशक अरुण शर्मा ,चेतना संस्था के प्रशासक कश्मीर सिंह और शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed