{"_id":"69999ef4231781b6260d233b","slug":"house-to-house-survey-begins-in-talai-for-swachhta-survey-2025-26-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-154438-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर तलाई में शुरू हुआ घर-घर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर तलाई में शुरू हुआ घर-घर सर्वे
Sat, 21 Feb 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर तलाई में घर-घर सर्वे का शुभारंभ करते नगर पंचायत के सचिव । स्त
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण
महिलाएं एप के माध्यम से समस्याओं का करेंगी निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई की ओर से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए घर-घर सर्वेक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है इसको लेकर नगर पंचायत परिसर में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सचिव खेमचंद वर्मा ने बताया कि शहरी विकास विभाग के निदेशक के आदेशानुसार नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह सर्वे डीएनयूएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से किया जाएगा। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर का सर्वे, स्वच्छता एप डाउनलोड कराना और नगरवासियों से ऑनलाइन फीडबैक लिया जाएगा, जिससे लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकें। इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से ऑनलाइन ही समाधान किया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सर्वेक्षण में सहयोग देकर शहर को साफ-सुथरा और बीमारियों से मुक्त बनाने में योगदान दें। इसके बाद सीएमएमडी एनयूएलएम बिलासपुर बंदना लखनपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं घर-घर जाकर स्वच्छता एप के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण करेंगी और नागरिकों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के पृथक्करण की जानकारी देंगी। साथ ही यह भी बताया गया कि घर-घर कूड़ा शुल्क सिटीजन पोर्टल के माध्यम से जमा किया जा सकता है, जबकि स्मार्ट फोन का उपयोग न करने वाले नागरिक नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी समूह की महिलाओं को पहचान पत्र बांटे गए। सीओ पूनम कुमारी ने स्वच्छता सर्वेक्षण फार्म की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए फार्म बांटे। सीओ पूनम कुमारी सहित सफाई पर्यवेक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहे।