फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house on fire

त्यून में 3 परिवारों का मकान जलकर राख

Fri, 18 Feb 2022 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
house on fire
घुमारवीं के गांव त्यून में आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पंहुचे मंत्री राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत त्यून खास के गांव त्यून में वीरवार रात तीन परिवारों का संयुक्त रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमर सिंह, प्रेमलाल और सुंदरी देवी का रिहायशी मकान है। लोगों ने बताया कि वीरवार रात मकान में अचानक आग लग गई। परिवार मकान में ही सोए हुए थे। ग्रामीणों ने मकान के अंदर सो रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। लोगों ने बताया कि आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में प्रेमलाल का हाथ भी झुलस गया है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का आंकलन करके तुरंत राहत राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि इस घटना में पीड़ित परिवार का सामान जलकर राख हो गया है। परिवार को फौरी आर्थिक राहत राशि प्रदान कर दी गई है। राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नुकसान का आंकलन करके तुरंत कार्यालय को प्रेषित किया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed