{"_id":"2f8f8438c1dd4cd9a5f12fae10241e87","slug":"house-for-all-scheme-for-all-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में हाउस फॉर ऑल योजना आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में हाउस फॉर ऑल योजना आरंभ
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह वार्ड वाली नगर परिषद बिलासपुर में हाउस फॉर ऑल योजना का आगाज हो गया है। शनिवार सुबह स्थानीय विधायक बंबर ठाकुर ने इस योजना की विधिवत रूप से शुरूआत की।
विज्ञापन
योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मकान के रख-रखाव के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। जबकि तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले लोगों को तीन से छह लाख रुपये तक का कर्ज महज 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। यह कर्ज 15 साल की अवधि में लौटाना होगा।
विज्ञापन
विधायक बंबर ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यह योजना प्रदेश के 9 जिलों के लिए थी। क्योंकि बिलासपुर शहर में हाउस टैक्स लागू न होने के कारण इस योजना से बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
नगर परिषद के उपाध्यक्ष की अगुवाई में शहर के पार्षदों ने इस योजना में बिलासपुर को शामिल न किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया था। इस बात को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से भी बात की गई थी। इस पर उन्होंने बिलासपुर शहर को इस योजना में तुरंत शामिल करवाने के आदेश दिए थे।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत झुग्गी झोंपड़ी और निर्धन परिवारों को मकान की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख रुपये बतौर सब्सिडी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में बिलासपुर की सड़कों और रास्तों को पक्का करने के लिए 72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
शहर में रेहड़ी और खोखा धारक लोगों को जल्द-जगह चयनित कर मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार शहर के अंदर दो दर्जन से भी अधिक शौचालयों का निर्माण होगा। इसके लिए 70 लाख रुपये का प्रावधान है। इस अवसर पर उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले शहर के चार स्वयं सहायता समूहों को चेक भी बांटे।
इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पार्षद वीरदीन, सोमा देवी, सोनिका देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, बृजेश कौशल, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन वर्मा, नईम मोहम्मद सहित कई लोग उपस्थित थे।