फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hospitals are out of X-ray film, patients are getting their tests done in private labs

Bilaspur News: अस्पतालों में एक्स-रे फिल्म नहीं, मरीज निजी लैब में करवा रहे जांच

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hospitals are out of X-ray film, patients are getting their tests done in private labs
जिला अस्पताल, घुमारवीं,बरठीं, नम्होल में फिल्म की कमी से मरीजों की परेशानियां बढ़ीं
विज्ञापन

-स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर अनदेखी, मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

मंगल ठाकुर
बरठीं(बिलासपुर)। जिले के सरकारी अस्पतालों में करीब एक सप्ताह से मरीज एक्स-रे कराने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। जिला अस्पताल बिलासपुर, घुमारवीं, बरठीं, तलाई, श्री नयना देवी जी स्वारघाट और नम्होल सहित कई अस्पतालों में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीज निजी लैब में एक्स-रे करवा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
अस्पतालों में मशीनें हैं, लेकिन फिल्म की कमी के कारण परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। जिले के सभी चिकित्सालयों में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें से अधिकांश को एक्स-रे टेस्ट कराना आवश्यक है। बलवीर ठाकुर, राजकुमार, राकेश कुमार, दिनेश कौशल, सुरेश कुमार, पवन गौतम, सुशील कुमार, चिरंजी लाल और प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले एक्स-रे मशीन तो थी, लेकिन चिकित्सक नहीं थे। अब चिकित्सक हैं, लेकिन फिल्म की कमी ने मरीजों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश गौतम ने बताया कि जिस कंपनी के साथ एक्स-रे फिल्म का अनुबंध किया गया है, वह समय पर फिल्म उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज दी है। डॉ. गौतम ने कहा कि एक्स-रे फिल्म मिलने के बाद पात्र मरीजों के एक्स-रे परीक्षण तुरंत शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed