{"_id":"7e81818210c236d804c0b04a3585b1c9","slug":"hospital-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचकर जाना, हेल्थ केयर करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचकर जाना, हेल्थ केयर करना
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना के नौंवीं कक्षा के 17 छात्र-छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में तैनात चिकित्सक की ओर से हेल्थ केयर विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो साल पहले प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऐच्छिक विषयों की पढ़ाई करने के उद्देश्य से दो नए विषय हेल्थ केयर व टेलीकॉम शुरू किए हैं। 2015 सत्र के दौरान प्रदेश के करीब 300 स्कूलों के नौवीं कक्षा के बच्चों को हेल्थ केयर व टेलीकॉम विषय के साथ जोड़ा गया है। ऐच्छिक विषय अपनाने वाले विद्यार्थियों को समय-समय विभाग के संस्थानों में ले जाकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
इसी कड़ी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना के नौवीं कक्षा के 17 छात्र-छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में ले जाकर स्थानीय चिकित्सक डॉ. मनोज शर्मा व डॉ. नेहा नड्डा ने सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों व इसकी रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट के डेंटल, ऑपरेशन थियेटर और विभिन्न दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना के बच्चों के साथ हेल्थ केयर की शिक्षिका नेहा ठाकुर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-----------------------