फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Home Guard soldiers have not yet received December salary

Bilaspur News: होमगार्ड जवानों को अभी तक नहीं मिला दिसंबर का वेतन

Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Home Guard soldiers have not yet received December salary
- परिवार का पालन पोषण करने में जवानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे होमगार्ड के जवानों को दिसंबर माह का वेतन तक नहीं मिला है। इस कारण इन जवानों में भारी रोष है। वेतन न मिलने से जवानों को परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय धर्माणी ने बताया कि बिलासपुर जिले में होमगार्ड के 580 जवान थाने, चौकियों और फायर स्टेशनों में इस कड़कड़ाती ठंड में दिन-रात अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। अभी तक उनको दिसंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। इस कारण जवानों को परिवार के पालन पोषण के सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों को बच्चों की फीस से लेकर कई प्रकार के दैनिक खर्चे हैं। इनका निर्वहन करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने के कारण वह लोग उधार लेकर काम चलाने को मजबूर हैं। विभाग से बार-बार आग्रह करने के बावजूद जनवरी महीना आधा बीत चुका है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि शीघ्र होमगार्ड जवानों को दिसंबर महीने का वेतन दिया जाए, ताकि यह जवान अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से कर सकें।
विज्ञापन


कोट
बजट के अभाव के कारण जवानों को पिछले महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही बजट आ जाएगा। इसके बाद जवानों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुशल चंद कमांडेंट, होमगार्ड, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed