फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Home Guard personnel have raised a demand for the payment of outstanding honorarium and allowances.

Bilaspur News: होमगार्ड जवानों ने उठाई लंबित मानदेय और भत्तों के भुगतान की मांग

Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Home Guard personnel have raised a demand for the payment of outstanding honorarium and allowances.
विधानसभा सुरक्षा, पंचायत चुनाव, मणिमहेश यात्रा ड्यूटी का भुगतान जल्द जारी करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय, भत्तों और एरियर के भुगतान का मामला एक बार फिर उठ गया है। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया ने सरकार से होमगार्ड जवानों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के होमगार्ड जवान पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मेले, चुनाव, वीवीआईपी सुरक्षा तथा प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय और भत्तों का भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च में विधानसभा सुरक्षा ड्यूटी तथा पंचायत चुनावों में तैनात जवानों का मानदेय और भत्ते अब तक लंबित हैं। वहीं, पिछले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ड्यूटी देने वाले जवानों को बस किराये की प्रतिपूर्ति भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

चौहड़िया ने कहा कि भुगतान में देरी के कारण जवानों को बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता के उपचार और परिवार के दैनिक खर्च पूरे करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को स्वयंसेवक का दर्जा मिलने के कारण टीए-डीए, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सेवा लाभ भी नहीं मिलते। इसके अलावा नियमित साप्ताहिक अवकाश के बजाय पूरे माह में केवल चार दिन का अवकाश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह रक्षक कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री और महानिदेशक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा से विधानसभा सुरक्षा, पंचायत चुनाव और अन्य ड्यूटियों के लंबित मानदेय एवं भत्तों का शीघ्र भुगतान करने तथा वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के एरियर की शेष किस्त भी जल्द जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed