फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hola Mohalla Utsav, Nayadevi Temple Bilaspur

Bilaspur News: होला मोहल्ला उत्सव के दौरान श्रीनयनादेवी जी पहुंचे 50 हजार श्रद्धालु

Sun, 24 Mar 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Hola Mohalla Utsav, Nayadevi Temple Bilaspur
- हिंदू और सिख भाई एकजुट होकर कर रहे माता के दर्शन
विज्ञापन

- मां नयनादेवी जी के दरबार पहुंच कर पूरी की जाती है परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। होला मोहल्ला उत्सव के चलते उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीनयना देवी जी में रविवार को करीब 50 हजार सिख और हिंदू श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालु श्रीआनंदपुर साहिब होला मोहल्ला में गुरु महाराज के दर्शन करने के बाद बिलासपुर जिले के गुरु का लाहौर पहुंचते हैं। गुरु का लाहौर से होते हुए माता श्रीनयना देवी की परिक्रमा करके वापस चले जाते हैं। इसी के चलते पिछले दो दिनों से माता श्रीनयना देवी जी के दरबार में सिख श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी संख्या में सिख श्रद्धालु माताजी के दरबार पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में हिंदू और सिख भाईचारे की मिसाल देखने को मिल रही है। एकजुट होकर सभी श्रद्धालु माताजी के दर्शन कर रहे हैं। माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करके प्राचीन हवन कुंड में आहुति भी डाल रहे हैं।

गौर हो कि श्रीनयना देवी में सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह ने माता नयना देवी के मंदिर में पहुंचकर यज्ञशाला में हवन किया था। होला मोहल्ला में सिख और हिंदुओं के भाईचारे की मिसाल यहां देखने को मिल रही है। वहीं, श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास ने भी तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेला घोषित किया है। यह मेला सोमवार तक चलेगा। पुलिस और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों और मंदिर के अंदर पूर्व फौजियों ने व्यवस्था को संभाला है। श्रद्धालुओं को सुगमता से माता जी के लिए दर्शकों के लिए भेजा जा रहा है। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि मेले के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। मेला शांतिप्रिय तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed