फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hockey wizard's birthday celebrated in schools and colleges

Bilaspur News: स्कूलों और कॉलेजों में मनाया गया हॉकी के जादूगर का जन्मदिन

Tue, 29 Aug 2023 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hockey wizard's birthday celebrated in schools and colleges
- कबड्डी, बास्केटबॉल, भाषण, प्रश्नोत्तरी, बैडमिंटन और अन्य स्पर्धाएं कराईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह दिवस भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्कूलों में कबड्डी, बास्केटबॉल, भाषण, प्रश्नोत्तरी, बैडमिंटन, दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़, कुर्सी संगीत और अन्य खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को भारतीय हॉकी कप्तान मेजर ध्यानचंद की जीवनी और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी और बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बास्केटबाल प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग की लड़कियों और अंडर-19 वर्ग की लड़कियों के बीच हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की लड़कियां विजयी रही। वहीं कबड्डी के मैच के लिए ए और बी टीम बनाई गई, जिसमें बी टीम विजयी रही। प्राध्यापक सुरेंद्र प्रकाश और समाजसेवी प्रेमलाल ठाकुर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। पाठशाला के डीपीई कपिल देव ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के जीवन वृतांत को बच्चों के समक्ष रखा। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने बच्चों से आवाहन किया कि जिस प्रकार घंटों खेल मैदान पर कठिन परिश्रम करने से मेजर ध्यानचंद ने गेंद को अपने काबू में किया और हॉकी के जादूगर कहलाए। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का हॉकी खेल में परचम लहराया। ठीक उसी प्रकार बच्चों को भी जीवन में कठिन परिश्रम करना चाहिए ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र के ध्यानचंद बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में भारतीय हॉकी कप्तान मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर पाठशाला में विभिन्न कार्यक्रमों भाषण, प्रश्नोत्तरी, बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़ और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। प्रवक्ता सतीश कुमार और प्रवक्ता राकेश गर्ग ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षक शेर सिंह ने सभी खेलों का सफल आयोजन किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल में गठित चार सदनों में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन अवसर पर चम्मच दौड़, रस्साकशी, मटका फोड़, कुर्सी संगीत और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मेजर ध्यानचंद और जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेलों को खेलने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक सुनीता गौतम, राजीव कुमार, सुरेंद्र, राकेश चंद, मनोज कुमार, मुस्ताक अहमद, विजय कुमारी, रुचिका, नरेश कुमारी, सतीश, संजीव और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में अदिति ने पहला, प्रिया ठाकुर ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में अरुण ठाकुर ने पहला, वंदना ने दूसरा, पूनम और अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने पहला, बीकॉम, बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कड़ी मेहनत करके जीवन में मन चाहे लक्ष्य को हासिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। खेल मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। खेल खेलने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रौड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मनोज ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर बैडमिंटन, रेस, रस्सीकूद और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शौर्या चौधरी, शिवम ठाकुर को सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर की ओर से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इस अवसर पर युवाओं के लिए बैडमिंटन, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में आर्यन ने पहला और अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के युगल वर्ग में अजय, सक्षम ने पहला, धीरज और शिव ने दूसरा स्थान हासिल किया। चम्मच दौड़ में लड़कों के वर्ग में जसवीर ने पहला और दिनेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में मीनाक्षी ने पहला और सृष्टि ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धार-टटोह के प्रधान सुंदर राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उप प्रधान अमन ठाकुर, सचिव गौरव ठाकुर, धीरज ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय घुमारवीं में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। डीपीई प्रेम वशिष्ठ और प्रकाश चंद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। खेलों में उत्कृष्ट रहने वाली टीमों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के पांचों सदनों के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अमर नाथ संधू, संजीव धर्माणी, अनिल धीमान, पंकज धर्माणी, आशिमा, प्रार्थना शर्मा, अंजना शर्मा, पूनम ठाकुर, शालिनी वशिष्ठ, चंद्र कुमारी, सुजाता, प्रवीण चंदेल, नीरज गौतम और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed