{"_id":"6abc10671d9638ae3703936d","slug":"historic-barnot-fair-begins-with-a-procession-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168844-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक बरनोट मेले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक बरनोट मेले शुरू
विज्ञापन
चार अक्तूबर तक होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के ऐतिहासिक बरनोट मेले का मंगलवार शाम विधिवत शुभारंभ हुआ। समाजसेवी कुलदीप सिंह चंदेल ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान झंडूता से बरनोट तक शोभायात्रा निकाली गई। मेले के शुरू होते ही बरनोट और आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मेला स्थल पर पहुंचने लगे। पांच दिन तक चलने वाले मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मेले में पहुंचने वाले लोग विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। मेले के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। शुभारंभ अवसर पर आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। बरनोट मेले का क्षेत्र में विशेष महत्व है और हर वर्ष स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह रहता है। आयोजक राकेश कुमार ने बताया कि बरनोट मेला ऐतिहासिक होने के साथ क्षेत्र की परंपरा से जुड़ा है। मंगलवार शाम से मेले का शुभारंभ हो गया है और यह चार अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।