फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hindu convention at Sri Naina Devi calls on youth to give up drugs

Bilaspur News: श्री नयना देवी में हिंदू सम्मेलन में युवाओं से नशा त्यागने का आह्वान

Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hindu convention at Sri Naina Devi calls on youth to give up drugs
श्री नयना देवी जी के घवांडल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्यातिथि को सम्मानित करते आयोजक। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के घवांडल में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर 1008 पूज्य साध्वी सोनाक्षी नंद गिरि की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।

साध्वी सोनाक्षी नंद गिरि ने लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संस्कारवान समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्वामी सुबोधानंद ने समस्त समाज से धर्माधारित जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों और धार्मिक आचरण से ही समाज में सद्भाव और शांति कायम रह सकती है। मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अजय ने मतांतरण को रोकने के लिए समाज को जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार की महान शहादत को स्मरण किया। इ हिंदू सम्मेलन में 500 से अधिक बच्चों, बुजुर्गों, मातृशक्ति अन्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रभाषा से ओतप्रोत यह सम्मेलन क्षेत्र में सामाजिक जागरण का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed