{"_id":"695133bc62980629b30c6e93","slug":"hindu-conference-held-in-jhanduta-emphasis-on-resolution-for-panch-parivartan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151090-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में हिंदू सम्मेलन आयोजित, पंच परिवर्तन के संकल्प पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में हिंदू सम्मेलन आयोजित, पंच परिवर्तन के संकल्प पर दिया जोर
Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के समोह में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
रथ यात्रा में शामिल हुए विधायक कटवाल, मन की बात का 129वां संस्करण भी देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के ठाकुरद्वारा मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णचंद नड्डा ने की। सम्मेलन में महंत रूपेश्वर गिरी जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख हरीश मुख्य वक्ता रहे।
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले शिव धूणी मंदिर झंडू से ठाकुरद्वारा मंदिर तक निकाली गई रथ यात्रा में भी उन्होंने भाग लिया। कटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश और समाज के हित में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। पंच परिवर्तन के उद्देश्य से आयोजित यह हिंदू सम्मेलन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज को दिशा देने वाला भी है। पंच परिवर्तन में स्व-बोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच प्रमुख विषय शामिल हैं। इनके माध्यम से संस्कृति और इतिहास के प्रति गर्व, सामाजिक समानता और भाईचारा, पारिवारिक मूल्यों की मजबूती, प्रकृति के साथ संतुलन तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आरएसएस का लक्ष्य स्वदेशी व आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से समरस, आर्थिक रूप से सक्षम, पर्यावरणीय रूप से संतुलित और कर्तव्यनिष्ठ समाज का निर्माण करना है। ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, अनुशासन, सेवा और सकारात्मक परिवर्तन की चेतना सुदृढ़ होती है, वहीं युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। इससे पहले विधायक ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बूथ-65 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 129वां संस्करण भी देखा। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को उनके दायित्वों का स्मरण कराती है और आत्मनिर्भर, सशक्त व विकसित भारत के निर्माण का संकल्प मजबूत करती है। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाएं और विचार गांव व बूथ स्तर तक पहुंचते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।