{"_id":"688779461225fb3fc00ebb85","slug":"himachals-lahaul-spiti-kinnaur-most-affected-by-hepatitis-bilaspur-news-c-19-sml1005-574975-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर हेपेटाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर हेपेटाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित
Mon, 28 Jul 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में संक्रमण दर 23.08 प्रतिशत दर्ज, आईजीएमसी में इलाज मुफ्त
समय पर टीकाकरण, स्वच्छता से किया जा सकता है बीमारी से बचाव
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में भी हेपेटाइटिस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लाहौल-स्पीति में संक्रमण दर 23.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। आईजीएमसी शिमला में अब हेपेटाइटिस का इलाज निशुल्क उपलब्ध है।
बच्चों के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में हेपेटाइटिस-बी का टीका शामिल है, जिससे 95 प्रतिशत नवजात शिशुओं को सुरक्षित किया जा सकता है। ग्राम पंचायत कोसरिया के शिव मंदिर बछरेटू में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उप प्रधान जयचंद ने की। शिविर में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस यकृत की सूजन है, जो लीवर कैंसर तक का कारण बन सकती है। भारत में इसके मरीजों की संख्या लगभग पांच करोड़ है और हर साल बीस लाख से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और नियमित योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूषित पानी, संक्रमित रक्त और असुरक्षित यौन संबंध हेपेटाइटिस फैलने के प्रमुख कारण हैं। शिविर के दौरान भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका ठाकुर प्रथम, आदित्य ठाकुर द्वितीय और अंशिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में संवि ठाकुर ने पहला, मंजू कुमारी ने दूसरा और नीलम कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना कुमारी, सीएचओ लता कुमारी और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।