फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal touched new dimensions of development

हिमाचल ने विकास के विकास के नए आयामों को छुआ : धर्माणी

Thu, 25 Jan 2024 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal touched new dimensions of development
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया
विज्ञापन

बोले, सबको मिलकर हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए देना होगा अपना योगदान
करंगोड़ा जाम्मन डाड पुल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, स्टेडियम को जमीन चिन्हित करने को कहा



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि अपने अस्तित्व आने व पूर्ण राज्यत्व का दर्जा पाने के बाद प्रदेश ने अद्वितीय विकास के आयामों को छुआ है, जिनमें तत्कालीन शासित सरकारों में से कांग्रेस द्वारा किए गए शासन प्रमुख रहे हैं। धर्माणी घुमारवीं की ग्राम पंचायत पट्टा में पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर ध्वजारोहण करने के उपरांत लोगो को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। यह लोगों की मेहनत का यह फल है। हमारा प्रदेश सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाए हुए है। हम सबको मिलकर हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फोरलेन के साथ लगते क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और पंचायतों के लोगों को अपने उत्पाद बेचने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मनाली जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जिला के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। यदि 50 प्रतिशत पर्यटक भी इस क्षेत्र में रुकते हैं तो यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि उन पर बहु व्यावसायिक गतिविधियां आरंभ की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। यदि गांव में दस बच्चों का समूह बन सके तो उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर हुनरमंद बनाने का प्रयास करेंगे। भदरोग में नौ करोड़ 75 लाख से अधिक की राशि से उद्योग क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही आर्थिक परिस्थितियों को सुधारने के लिए भी कड़े कदमों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पट्टा पंचायत में 19 शिकायतें व 10 मांगें प्राप्त हुईं। जबकि स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा 45 स्वास्थ्य जांच की।

मंत्री ने कहा कि करंगोड़ा जाम्मन डाड पुल का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। करंगोड़ा में टूर्नामेंट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिन्हित करें। उन्होंने करंगोड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट को गति प्रदान करने के लिए 20 हजार रुपये राशि प्रदान की। बाड़ी मझेड़वां में 20 शिकायतें दर्ज की गईं। 35 स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ कृषि डॉक्टर ब्रिजेश चंदेल, उद्यान विभाग से डॉक्टर अभिषेक, उद्योग विभाग से पूनम, एनआरएलएम से पूनम ने विभागीय कार्रवाई के प्रति जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक कुमार, एडीसी डॉ. निधि पटेल, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी चन्द्रपाल, पट्टा ग्राम प्रधान रवि ठाकुर, बाड़ी मझेड़वां के प्रधान पंकज चंदेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed