फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Petroleum Dealers Association demanded special relief package

Bilaspur News: हिमाचल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मांगा विशेष राहत पैकेज

Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal Petroleum Dealers Association demanded special relief package
प्राकृतिक आपदा के बीच पेट्रोलियम डीलरों ने सरकार से लगाई गुहार
विज्ञापन

बोले, बारिश-बाढ़ से सड़कें ध्वस्त, ईंधन आपूर्ति पर आया संकट
डीलरों के लिए सॉफ्ट लोन, उधारी सुविधा की भी उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में हालिया बारिश और प्राकृतिक आपदा के बीच पेट्रोलियम डीलरों ने सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। हिमाचल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्र के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

संघ के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कहा कि लगातार भूस्खलन, बाढ़ और राज्य राजमार्गों के क्षतिग्रस्त होने से परिवहन, स्टोन क्रशर उद्योग और सेब कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। ऐसे में ईंधन आपूर्ति की रीढ़ माने जाने वाले पेट्रोलियम डीलर भी भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। संघ ने मांग की है कि डीलरों को राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए, तेल विपणन कंपनियां दीर्घकालिक ऋण/उधारी सुविधा बढ़ाएं और बैंकों से सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की जाए। कहा कि पेट्रोलियम डीलरों ने हमेशा आपदा के समय भी प्रदेश में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। अब हमारा क्षेत्र खुद संकट में है और संचालन जारी रखने के लिए सरकार से समयबद्ध सहयोग की आवश्यकता है। संघ ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि पेट्रोलियम डीलरों को आपूर्ति श्रृंखला का अग्रिम पंक्ति साझेदार मानते हुए तत्काल राहत और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed