फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Josh Mahotsav: festival will run for three days; CM will inaugurate it

Himachal Josh Mahotsav: गोबिंद सागर झील में गूंजेगी रोमांच की तरंग, तीन दिन चलेगा महोत्सव; सीएम करेंगे शुभारंभ

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय यह आयोजन लुहणू से मंडी भराड़ी तक फैले गोबिंद सागर झील क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Josh Mahotsav: festival will run for three days; CM will inaugurate it
गोबिंद सागर झील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोबिंद सागर झील एक बार फिर रोमांच और उमंग से सराबोर होने जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय यह आयोजन लुहणू से मंडी भराड़ी तक फैले गोबिंद सागर झील क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इस जल क्रीड़ा महोत्सव में कायकिंग, कैनोइंग, कंट्री बोटिंग, स्विमिंग, फ्लैट वॉटर कायकिंग और राफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। देशभर के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों से लगभग 200 से 250 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता 500 मीटर दूरी की होगी। 
विज्ञापन


आयोजन के साथ ही लुहणू मैदान में रेड क्रॉस मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हेल्थ चेकअप, ब्लड डोनेशन कैंप, तंबोला और जनसेवा गतिविधियां होंगी। साथ ही स्टेट फूड कोर्ट में लोगों को विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन चखने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आजीविका मेला भी होगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं भी खास रहेंगी। 21 से 23 नवंबर की रातों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिससे कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।


जल तरंग जोश महोत्सव 2025 बिलासपुर के लिए न केवल एक खेल आयोजन होगा, बल्कि यह स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाला उत्सव भी साबित होगा। प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में गोबिंद सागर झील को जल क्रीड़ा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed