फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health check-up of 182 people at the Ayurvedic hospital.

Bilaspur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में 182 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Thu, 24 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 182 people at the Ayurvedic hospital.
आयुर्वेदिक अस्पताल  बिलासपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद मुख्यातिथि व चिकित्सक। स्रोत:
रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन

107 लोगों का हुआ बोन डेंसिटी टेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर ने जिला आयुर्वेद विभाग के सहयोग से बुधवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 182 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान 66 लोगों के रक्त परीक्षण और 107 लोगों के बोन डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट किए गए। अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ रक्त संबंधी जांच भी निशुल्क की गईं। शिविर में लोगों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान नरेंद्र खन्ना ने की। मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, रोटरी पदाधिकारियों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब की ओर से मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि और चिकित्सकों को हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें अस्पताल प्रभारी डॉ. रोहित कपिल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन कुमारी और डॉ. प्रियंका शर्मा, एनोरेक्टल विशेषज्ञ डॉ. अनु गुप्ता, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा और होम्योपैथी चिकित्सक पुष्पलता शामिल रहीं। उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन देने से परहेज करने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए उनकी दिनचर्या पर नजर रखने की अपील की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव चेतन ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपचंद गौतम, संस्थापक प्रधान सुनील गुप्ता, पूर्व सहायक गवर्नर टीसी सैणी, पूर्व प्रधान इंजीनियर एनआर शर्मा, सुनीत गुप्ता, संजीव वात्स्यायन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed