{"_id":"6920649bb602115170077d95","slug":"himachal-emerged-victorious-in-stillwater-rafting-also-performed-well-in-canoeing-and-kayaking-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-148836-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टिल वाटर राफ्टिंग में हिमाचल बना विजेता, कैनोइंग और कयाकिंग में भी बेहतर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टिल वाटर राफ्टिंग में हिमाचल बना विजेता, कैनोइंग और कयाकिंग में भी बेहतर प्रदर्शन
Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
जल तरंग महोत्सव में वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाते मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव-2025 का हुआ भव्य आगाज
पांच राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागी ले रहे भाग
बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित : राजेश धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के तौर पर क्रूज के माध्यम से झील में पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्तरी भारत राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश के 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पायलटों द्वारा हवा से पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। इसी दौरान स्टिल वॉटर राफ्टिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें हिमाचल की टीम विजयी रही। साथ ही कैनोइंग और कयाकिंग का भी शानदार प्रदर्शन किया। राजेश धर्माणी ने मेला ग्राउंड में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस तथा आजीविका मेले का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को वीकेंड टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक आकर ठहर सकेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा यहां के पर्यटन विकास को एक नई गति मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए होमस्टे को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। बहादुरपुर, कोटधार, बंदला और सयूल खास जैसे क्षेत्रों में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। कहा कि औहर में एक बड़ा पर्यटन केंद्र विकसित किया जा रहा है, जिस पर अब तक लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों के लिए रहने व सुविधाओं का व्यापक ढांचा विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमुडा के माध्यम से बद्दी और सिरमौर के सराहां क्षेत्र में टाउनशिप विकसित कर रही है और बिलासपुर जिले में भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा आने वाले समय में बिलासपुर रेलवे मार्ग से भी जुड़ जाएगा, जिससे जिले की व्यापारिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। इससे पहले उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इस तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव जल क्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी, फिटनेस गतिविधियों और नशा-मुक्ति जागरूकता अभियानों का एक साथ अनूठा संगम है।
इनसेट
फोरलेन किनारे मछली की दुकानों की होगी व्यवस्था
राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर में मछली पालन से जुड़े किसानों के लिए फोरलेन के साथ दुकानों की व्यवस्था की जाएगी, जहां से वह सीधे पर्यटकों को मछली बेच सकेंगे। मछली पालन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने रॉयल्टी को 15 प्रतिशत से घटाकर साढ़े सात प्रतिशत किया है, जिसका लाभ सीधे मत्स्य पालकों को मिलेगा। निहाल सेक्टर में एक मार्केटिंग यार्ड की स्थापना की जा रही है जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी तथा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों और गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, ताकि पूरे वर्ष भर जन भागीदारी और गतिविधियों का निरंतर प्रवाह बना रहे। इससे न केवल नागरिकों को जिले में आयोजित होने वाले मेले व उत्सवों की जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी, बल्कि उभरते प्रतिभाशाली युवाओं को मंच भी मिलेगा।
इनसेट
बच्चों को बांटी पोषण किट
इस दौरान राजेश धर्माणी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कुपोषित बच्चों को विशेष पोषण किट बांटी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभान्वित तीन लाभार्थियों में से दो को दो-दो लाख और एक को तीन लाख रुपये की राशि के चेक का भी प्रदान किया।
इनसेट
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एएसपी शिव चौधरी, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, बीडीओ सदर बबीता धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।