{"_id":"69a1797c8473c7efe00f14e2","slug":"himachal-election-of-office-bearers-of-himachal-pradesh-branch-of-north-india-regional-council-concluded-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: आईसीएआई उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की हिमाचल प्रदेश शाखा के अधिकारियों का निर्वाचन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: आईसीएआई उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की हिमाचल प्रदेश शाखा के अधिकारियों का निर्वाचन संपन्न
Fri, 27 Feb 2026 04:31 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 04:31 PM IST
सार
उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की हिमाचल प्रदेश ब्रांच के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की हिमाचल प्रदेश ब्रांच के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। दिनांक 27 फरवरी 2026 को घोषित निर्वाचन परिणामों के अनुसार, सीए चेतन कुमार अध्यक्ष, सीए गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष, सीए खुशमीत सचिव एवं उत्तरी भारत चार्टर्ड लेखाकार छात्र संघ (निकासा) के अध्यक्ष, सीए नरेश कुमार डोगरा कोषाध्यक्ष, तथा सीए पंकज रत्तन एवं सीए होमी कुमार चटर्जी कार्यकारी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए चेतन कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह शाखा के सर्वांगीण विकास, सदस्यों के व्यावसायिक कौशल संवर्धन तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पारदर्शिता, नवाचार और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि शाखा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विगत वर्ष के अध्यक्ष सीए पंकज रत्तन ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सभी कार्यकारी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा नई टीम को शुभकामनाएं दीं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि उनके नेतृत्व में शाखा निरंतर प्रगति करेगी तथा सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्ट कार्य संपादित करेगी।
विज्ञापन