फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal day celebration

नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, हर हलके में लगेंगे 100 हैंडपंप

Fri, 15 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
himachal day celebration
हिमाचल दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेते सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

69वां राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस घुमारवीं के लिए सौगात की बौछारें लेकर आया। घुमारवीं में मुख्यमंत्री ने सीपीएस राजेश धर्माणी की मांगों पर दिल खोलकर घोषणाएं की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पिछले कई सालों से चल रही घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को दर्जा देने की मांग को पूरा करते हुए जिला स्तरीय उत्सव घोषित करने का एलान किया। राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में पेयजल किल्लत के लिए स्पेशल बजट दिया जाएगा। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 100-100 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पिटारे से पंचायत बकरोआ के पेहड़वीं, पंचायत कोट के कंजयाण और पंचायत डंगार के चोखणा में स्वास्थ्य उपकेंद्र, लेहड़ी सरेल, बड्डू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का एलान भी हुआ। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हटवाड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराड़ी में 108 एंबुलेंस सेवा आरंभ करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज झंडूता, घुमारवीं और जुखाला में स्नातकोत्तर की विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजकीय उच्च पाठशाला थुराण और छंदोह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला थनड़ोरा, मुंडखर और अंदरोली को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने पनौल, देहरा (हटवाड़) और बल्लू-खरियाला प्राथमिक पाठशालाओं को माध्यमिक पाठशाला और ग्राम पंचायत कोठी के काशी में प्राथमिक पाठशाला खोलने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करलोटी में विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की।

घुमारवीं में बनेगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घुमारवीं में इंडोर स्टेडियम के निर्माण और नगर परिषद घुमारवीं के सभी वार्डों में चिल्ड्रन पार्क आरंभ करने की घोषणा की। सीएम ने भराड़ी में उद्यान एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्यालय खोलने का भी एलान किया।

चुवाड़ी, मलोट और रच्छेड़ा में पशु औषधालय जबकि दधोल और कपहाड़ा पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। 'बेटी है अनमोल' योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों से संबंधित 4112 से अधिक लड़कियों को 1.10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 'मुस्कान' अभियान के तहत शिशु को बचाने में सफलता हासिल करने के लिए बिलासपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसमें आंगनबाड़ी केन्द्र जेजवीं (झंडूता) की निर्मला, आंगनबाड़ी केंद्र डाहड की मीना कुमारी, आंगनबाड़ी छत्त (झंडूता) की सरिता देवी, आंगनबाड़ी केंद्र भ्याणुपीर (घुमारवीं) की सीमा देवी, आंगनबाड़ी केंद्र जंगल-सुंगल (सदर) की तृप्ता देवी को पुरस्कार प्रदान किया।


सीएम की प्रमुख घोषणनाएं

-घुमारवीं के सभी वार्डों में चिल्ड्रन पार्क
-चुवाड़ी, मलोट और रच्छेड़ा में पशु औषधालय
-रावमापा करलोटी में विज्ञान और वाणिज्य कक्षाएं होंगी आरंभ
-लेहड़ी सरेल, बड्डू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का एलान
-पंचायत कोट के कंजयाणए पंचायत डंगार चोखणा में स्वास्थ्य उपकेंद्र
-लेहड़ी सरेल, बड्डू में पीएचसी खोलने का एलान भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed