फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal becomes overall winner in Bagatur Championship

Bilaspur News: बगटुर चैंपियनशिप में हिमाचल बना ओवर ऑल विजेता

Mon, 10 Jun 2024 11:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Himachal becomes overall winner in Bagatur Championship
-दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हुआ समापन, 15 राज्यों के 200 खिलाड़ियों
विज्ञापन

ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बगटुर फेडरेशन इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय बगटुर प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ओवरऑल विजेता और जम्मू-कश्मीर उप विजेता बना। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मत्स्य विभाग के निदेशक आईएएस विवेक चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दूसरे दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 लड़कियों के 40 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की दीपांशी ने स्वर्ण और राजस्थान की यति ने रजत पदक हासिल किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की नादिया ने स्वर्ण, उत्तराखंड की समृस्ष्टि ने रजत और हिमाचल की समीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की इंशा अयाज ने स्वर्ण और जम्मू कश्मीर की ही निदा राउफ ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-12 के 50 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की फरवा ने स्वर्ण और हिमाचल की आर्या शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की अविका गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर की दुआ मुख्तार ने स्वर्ण, हिमाचल की कोमल ने रजत और ओडिशा की दीप्तिमाई ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में गुजरात की हेतल शर्मा ने स्वर्ण और हिमाचल की सलोनी ने रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यातिथि विवेक चंदेल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में अनुशासन हमारे खेल को और परिपक्व करके निखारता है, जो खिलाड़ी खेल के हर नियम का पालन करता है, उसे ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। इस मौके पर विशेष रूप बगटुर फेडरेशन इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन परवेज शामिल हुईं। बगटुर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृदुल शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में 15 राज्यों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर एसोसिएशन राज्य महासचिव सराज अख्तर, बगटुर फेडरेशन इंडिया सेअरशद अजीज, सुहेल खान, राज्य उपाध्यक्ष सुमन चढ़ा और सरित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed