हिमाचल: उम्र 96, हौसला जवान, साक्षर बनने के लिए परसिनो ने दी परीक्षा; 86 वर्ष की बंती ने भी दिखाया जज्बा
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में 96 वर्ष की परसिनो सहित अन्य निरक्षरों ने साक्षर बनने के लिए परीक्षा दी। वहीं, उपमंडल सदर के मंगरोट गांव की 86 वर्ष की बंती देवी ने भी अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में तीसरी बार निरक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए रविवार को परीक्षा करवाई गई। परीक्षा में 96 वर्ष की परसिनो सहित अन्य निरक्षरों ने भाग लिया। परीक्षा को पास करने वाले लोगों को साक्षर घोषित किया जाएगा।
उपमंडल सदर के रघुनाथपुरा गांव की 96 वर्ष की परसिनो ने अपने घर से ही उत्साह पूर्वक परीक्षा में भाग लिया। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं, इसके चलते शिक्षा विभाग ने घर जाकर उनकी परीक्षा ली। वह जीवन में कभी स्कूल नहीं गईं। परसिनो ने बताया कि स्कूल घर से काफी दूर था। इसलिए उस समय में लड़कों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती थी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में रघुनाथपुरा स्कूल के अध्यापक नवदीप, निशा, प्रियंका से जानकारी मिली।