हिमाचल: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 60 पद, अभ्यर्थी इस दिन सुबह 9 बजे तक करें रिपोर्ट
एम्स बिलासपुर में 60 सीनियर रेजिडेंट के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन आवश्यक नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स बिलासपुर में एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी, रेडियोलॉजी सहित 60 सीनियर रेजिडेंट के पद भरे जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रबंधन की ओर से एक साथ 60 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन आवश्यक नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे भाग ले सकते हैं। इसमें एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, ओबीजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी सहित कई विभाग शामिल हैं।
अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है, जबकि 10 बजे के बाद आने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमडी, एमएस या डीएनबी डिग्री अनिवार्य है। कुछ विभागों में एमएससी/एम. बायोटेक के साथ पीएचडी रखने वाले नॉन-मेडिकल उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयनित मेडिकल अभ्यर्थियों को 67,700 रुपये प्रतिमाह (एनपीए व भत्तों सहित) वेतन मिलेगा, नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। नियुक्ति का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष तक रहेगा। भर्ती में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग को आरक्षण दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को छूट प्रदान की गई है।