फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   him care

जिले में अब हिमकेयर योजना के तहत 15 जून तक बनेंगे स्मार्ट कार्ड

Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
him care
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवाने की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है। उन्होंने समस्त पात्र लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने स्मार्ट कार्ड बनवा लें। हिमकेयर योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

हिमकेयर योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा लोकमित्र केंद्रों और निजी साइबर कैफे में उपलब्ध है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। आवेदक को वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करवाकर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करवाना होगा। योजना में विभिन्न प्रकार की आम और गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी प्रदेश में हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

डॉ. दड़ोच ने सभी लोक मित्र केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटरों से यह आग्रह किया है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि स्मार्ट कार्ड बनाने वाले व्यक्ति के आईडी प्रूफ सही हैं या नहीं। हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के लिए निर्धारित फीस ही ली जाए। फीस अधिक लेने के संदर्भ में कोई शिकायत होने पर उक्त केंद्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed